रसायन विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य
1. क्या आपको पता है, सोना का घनत्व पारा के घनत्व से ज्यादा होता है इसलिए सोना पारा में डुब जाता है।
2. सोडियम को मिट्टी तेल में डुबोकर रखा जाता है क्योंकि यह वायु के सम्पर्क में आने से जलने लगता है।
3. नाइट्रस आक्साइड को हसाने वाली गैस के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस गैस को सूंघने पर कोई भी इंसान हंसने लगता है। इसकी खोज प्रीस्टले नामक वैज्ञानिक ने किया था।
4. क्या आपको पता है, यूरिया एक ऐसा पहला कार्बनिक पदार्थ है, जिसे प्रयोगशाला में बनाया गया था।
5. यूरिया में अकेले 76 प्रतिशत नाइट्रोजन होता है।
6. क्या आपको पता है, हड्डियों में 8 प्रतिशत फास्फोरस मौजूद होता है।
7. कृत्रिम सुगंधित पदार्थ बनाने में एथिल एसीटेट का प्रयोग किया जाता है।
8. ठंडे देशों में हिमांक (बर्फ जमना) कम करने के लिए कारों के रेडियटरों में एथिलीन ग्लाइकाल मिलाया जाता है।
9. वायुयान के निर्माण में पेलेडियम धातु का प्रयोग किया जाता है।
10. क्या आपका पता है, इंसानी शरीर में लोहे की कमी से एनीमिया तथा अधिकता से लौहमयता रोग होता है।
11. टंगस्टन (W) का प्रयोग बल्ब के कुंडली के रुप में किया जाता है क्योंकि इसका गलनांक 3500° सेल्सियस होता है।
12. क्या आपको पता है, Ph स्केल का प्रयोग किसी विलयन की अम्लियता और क्षारियता को मापने के लिए किया जाता है। अगर विलयन का Ph मान 7 से कम हो तो वह अम्लीय होता है, 0 पर उदासीन तथा 7 से अधिक क्षारीय कहलाता है।
13. बर्षा का जल सबसे शुद्ध जल होता है पर वही इसका Ph मान 5.6 से कम हो जाता है, तो उसे अम्ल वर्षा कहते है।
14. क्या आपको पता है, सफेद स्वर्ण को प्लेटिनम के नाम से भी जाना जाता है।
15. चांदी विधुत का सर्वोत्तम चालक होता है।
16. Redon (Rd) सभी गैसीय तत्वों में सबसे भारी है।
17.Xenon को stranger gas के नाम से भी जाना जाता है।
18. सबसे कम घनत्व, सबसे हल्का एवं सबसे प्रबल अपचायक तत्व लीथियम है।
19. समुद्री घास में आयोडीन पाया जाता है।
20. शुष्क वर्फ अर्थात ठोस कार्बनडाइआक्साइड को गर्म करने पर वह ठोस से सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है




